पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान में सहयोग देने ग्रामीण भी आए आगे

अभियान में सहयोग देने ग्रामीण भी आए आगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनबनातालाब किनारे दैनिक भास्कर द्वारा शुरू किए समाधान मिलजुलकर के तहत सार्थक ग्रुप के 1 हजार पौधारोपण अभियान में सहयोग के लिए शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यावरण प्रेमी भी सहयोग को आगे आने लगे हैं। गुरुवार को ग्राम मड़ावदा, बेरछा, अमलावदिया के ग्रामीणों ने ट्री-गार्ड दान करने का संकल्प लिया है। अब तक अभियान में किराना व्यापारी संघ, नागदा व्यापारी संघ, पटवारी संघ, सामाजिक नारी चेतना मंच, बोहरा समाज ग्रेसिम उद्योग समूह ने अभियान में सहयोग करने का बीड़ा उठाया है। व्यक्तिगत रूप से भी कई लोग ट्री-गार्ड दान करने को आगे आए है।

अाप भी सहयोग करें

पौधारोपणअभियान में आप भी अपने प्रियजनों की स्मृति अथवा मांगलिक उत्सव की खुशियों को चिरस्थायी बनाने के लिए पौधाराेपण कर सकते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर एक पौधा एक ट्री-गार्ड का सहयोग कर कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। अगर कोई संस्था सामूहिक रूप से भागीदारी करना चाहे तो न्यूनतम 20 पौधे रोपने उनके संरक्षण के लिए ट्री-गार्ड दान का संकल्प लेकर सहयोग कर सकती है। अभियान में सहयाेग के लिए सार्थक ग्रुप संयोजक मनोज राठी बारदान वाला से मोबाइल 9827086137 भास्कर से 9617777331 पर संपर्क कर सकते है।