पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने दीपदान कर गांव में झाडू लगाई

विद्यार्थियों ने दीपदान कर गांव में झाडू लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीविवेकानंद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम रतन्याखेड़ी में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तहत विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके लिए सभी विद्यार्थियों ने झाड़ू लेकर शिविर स्थल से लेकर ग्राम की सभी सड़कों पर झाडू लगाकर कचरे को साफ किया। हैंडपंप के आसपास जमा पानी को मिट्‌टी डालकर हटाया और जमा पानी से होने वाले दुष्परिणाम से ग्रामीणों को अवगत कराया। साथ ही शिविर के दौरान दीपदान भी किया।

दीपयज्ञसे पर्यावरण शुद्ध होता है -बैरागी

दीपयज्ञमें सूक्ष्म मंत्रों के माध्यम से पर्यावरण शुद्धि होती है। जलवायु शुद्ध होगी तो शरीर भी स्वस्थ होगा और मनुष्य में देवत्व की भावना जाग्रत होगी। यह बात गायत्री शक्तिपीठ के भगवानदास बैरागी ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम रतन्याखेड़ी में आयोजित सात दिवसीय शिविर में गुरुवार को आध्यात्मिक सत्र पर आयोजित दीपयज्ञ में कही। उन्होंने कहा दीपयज्ञ पर्यावरण जागरुकता, ऊर्जा, आध्यात्मिक, उत्तम स्वास्थ्य मानवीयता का संदेश देता है। दीपयज्ञ में शिविरार्थी अपने घर से दीपक लेकर पहुंचे थे। दीपों के माध्यम से भारत माता की आरती कर राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया गया। बौद्धिक सत्र के तहत डॉ. मंसूर खान ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की जानकारी विद्यार्थियों को दी। पूर्व छात्र नरेंद्र चौहान ने अपने अनुभव विद्यार्थियों को बताए। संचालन डॉ. संगीता कोलावत ने किया। आभार डॉ. के.के. कुंभकार ने माना। इस मौके पर डॉ. शीला ओझा डॉ. बी.एल. पांडे मौजूद थे।

गांव में झाड़ू लगाते हुए विद्यार्थी। इनसेटदीपोंसे बनाई भारत के नक्शे की आकृति।