- Hindi News
- मेले के फ्लैक्स पर भाजपा नेताओं के फोटो पर कांग्रेस की आपत्ति
मेले के फ्लैक्स पर भाजपा नेताओं के फोटो पर कांग्रेस की आपत्ति
महाशिवरात्रिपर्व के उपलक्ष्य में चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित 7 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के आयोजन के लिए शहरभर में लगाए होर्डिंग्स पर भाजपा नेताओं के फोटो लगाने पर सियासत गरमा गई है।
मामले में प्रतिपक्ष नेता सुबोध स्वामी ने आपत्ति लेते हुए कहा कि महाशिवरात्रि मेला पारंपरिक होकर सरकारी आयोजन है। ऐसे में मेले के प्रचार के लिए जनप्रतिनिधियों के फोटो ही होर्डिंग्स पर लगाए जाने थे। लेकिन भाजपा की परिषद ने शहर के विभिन्न स्थानाें पर लगाए गए फ्लेक्स में भाजपा संगठन पदाधिकारियों के फोटो लगाकर जनता से मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में पधारने का अनुरोध किया गया है। स्वामी ने बताया नियमानुसार होर्डिंग्स पर सभी 36 पार्षदों के फोटो लगाए जाने थे। नपा परिषद की मनमानी की शिकायत शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद कलेक्टर से करेंगे।
इनभाजपा पदाधिकारियों के फोटो लगाए- मेलेके प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स पर भाजपा नेता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, डॉ.तेजबहादुरसिंह चौहान, भूतपूर्व विधायक लालसिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, जिला महामंत्री सुमन शर्मा, मंडल महामंत्री अशोक मावर, पंकज माखरिया भाजयुमो अध्यक्ष सी.एम.अतुल के फोटो लगाए गए है।
^मेले के प्रचार के लिए बनाए गए होर्डिंग्स पर किसकी अनुमति से भाजपा संगठन पदाधिकारियों के फोटो यह मुझे नहीं मालूम। शहर से बाहर हूं। लौटने के बाद ही मामले में कुछ बता पाऊंगा। आर.के.जैन, सीएमओ, नपा परिषद, नागदा
दीनदयाल चौक पर लगाए मेले के होर्डिंग्स पर भाजपा पदाधिकारियाें के फोटो।
मेले के लिए झूले-चकरी लगने लगे
महाशिवरात्रि के अवसर पर नपा द्वारा 15 फरवरी से शुरू किए जा रहे सात दिवसीय मेले की तैयारियां जाेरों पर है। मेले में रंग जमाने के लिए बाहर से झूला, चकरी सहित कई व्यापािरयों ने डेरा डाल लिया है। इधर मेला के दौरान किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था हो इसके लिए मेला समिति भी योजनाएं बना रही हैं।