27 लोगों से वसूले 2 लाख 90 हजार
नागदा |बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत नागदा डिविजन में गुरुवार को 47 पर कुर्की की कार्रवाई की। इन उपभोक्ताओं पर 4 लाख 56 हजार रुपए बकाया थे। डीई के.के. रायपुरिया ने बताया गुरुवार को निंबोदियाकलां में अभियान चलाया। इसमें बकायादारों से 12 टीवी सहित अन्य उपकरण की जब्त किए। 27 उपभोक्ताओं से 2 लाख 90 हजार रुपए की वसूली की गई है। रायपुरिया के मुताबिक ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में लगातार मुहिम चलती रहेगी।