बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप
नागदा | बिजलीविभाग द्वारा उपभोक्ताआें पर मनमानी करने का आरोप बहुजन कर्मचारी संघ के प्रदेश काे-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य रामचंद्र परमार ने लगाया है। परमार ने बताया रमेश पिता धुलाजी, सुगनबाई पति रामचंद्र निवासी 56 ब्लाॅक, प्रभुलाल पिता हरीशचंद्र को विभाग ने मनमाने रूप से बिल दिए हैं। उपभोक्ताआें द्वारा अधिक बिल आने की शिकायत विभाग के अधिकाारियों काे की गई ताे उन्होंने मीटर जांच कराने की बात कही। ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए।