पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्तों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण बांटेंगे

नि:शक्तों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण बांटेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसऑफ नागदा की स्थायी परियोजना मानसिक, बहुविकलांग नि:शक्तों के लिए अग्रणी संस्था स्नेह द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडीपी योजना के तहत 16 फरवरी को शिविर आयोजित कर नि:शक्तों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरित करेगी।

शिविर माेबिलिटी एड सेंटर इंदौर के माध्यम से जिला प्रशासन के सहयोग से सुबह 10 बजे श्रीराम काॅलोनी स्थित स्नेह विशेष विद्यालय परिसर में लगेगा। जिलेभर के सभी जनपद, तहसील के अस्थि बाधित नि:शक्तों को कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, दृष्टि बाधित हेतु छड़ी, श्रवण बाधित के लिए श्रवण यंत्र, मंदबुद्धि के लिए एमआर किट बहुविकलांग नि:शक्तों को चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने के बाद सामग्री प्रदान करेंगे। विकलांगता के प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। शिविर को सफल बनाने का अनुरोध संस्थापक पंकज मारू, विनयराज शर्मा, विजय पोरवाल, डॉ. नैना क्रिश्चयन, गोविंदलाल मोहता, पंकज पावेचा, सुरेंद्रसिंह चौहान, निर्मल जैन, चंद्रशेखर जैन, सतीश बजाज, रवि कांठेड आदि ने किया है।

ऐसे कराएं पंजीयन

संस्थाके परियाेजना अधिकारी महेशचंद्र राठौर ने बताया सामग्री प्राप्त करने के लिए नि:शक्तजन पंजीयन के लिए फोटो, बीपीएल कार्ड, आय प्रमाणपत्र, हितग्राही की समग्र आईडी, विकलांगता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि दस्तावेज की छाया प्रति संस्था में जमा करा सकते हैं।