पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवकार महामंत्र कार्यक्रम में मुनिश्री ने प्रवचन दिए

नवकार महामंत्र कार्यक्रम में मुनिश्री ने प्रवचन दिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रोधका सबसे बड़ा कारण अहंकार है, इसे नम्रता से ही खत्म किया जा सकता है। जीवन काे सरल बनाना है तो हमें छल-कपट को त्यागना होगा।

यह बात गुरुवार को जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में सामूहिक नवकार महामंत्र कार्यक्रम के दौरान आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य उमेशमुनि मसा के सुशिष्य प्रवर्तक जितेंद्रमुनि मसा ने कही। इन्होंने कहा संयम मतलब स्वयं काे रोकना, क्रोध जो मानव की स्वाभाविक प्रवृत्ति को शांत करे वहीं धर्म है और यही मनुष्य के जीवन कर्म का विज्ञान है। धर्मसभा को श्रमणमुनि मसा ने भी संबाेधित किया। मीडिया प्रभारी महेंद्र राठौड़ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सांवेरवाला ने बताया गुरुवार को हुए नवकार महामंत्र सतीश कुमार तेजकरण सांवेरवाला की ओर से किया गया। शुक्रवार दोपहर 2 से 3 बजे बजे तक नीलमदेवी प्रकाशचंद्र बुड़ावनवाला, 15 को पुखराजबाई इंदरमल पितलिया की ओर से सुरेंद्र पितलिया द्वारा दोपहर 2 से 3 बजे तक नवकार मंत्र का जाप किया जाएगा। वहीं तपस्या के तहत उपवास एकासना आयबिल का तप भी चल रहा है। संचालन राजेंद्र कांठेड ने किया।

दोडॉक्टर पदस्थ- उज्जैन| माधवनगरअस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर में सर्जन की कमी पूरी हो गई है। जिला अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल के आदेश पर गुरुवार को सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ.डीके तिवारी को जिला अस्पताल से माधवनगर डॉ. राजेंद्र उपलावदिया को माधवनगर अस्पताल से ट्रामा सेंटर में पदस्थ कर दिया है।





10 वर्ष बाद ट्रामा सेंटर शुरू हुआ, यहां सर्जिकल स्पेशलिस्ट की कमी से मरीज परेशान हो रहे थे। गुरुवार को जिला अस्पताल प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब मरीजों को ट्रामा सेंटर में सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।