53 बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई
15 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में एक साथ की कार्रवाई
सिटीरिपोर्टर | नागदा
विद्युतवितरण कंपनी ने वसूली अभियान के तहत बुधवार को करीब 4-5 गांवों में कार्रवाई की। 15 टीमों ने कार्रवाई में 53 बकायादारों के सामान की कुर्की की। जिसमें करीब 5 से अधिक बाइक जब्त की गई है। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक आयटम जब्त किए हैं। कुर्की की कार्रवाई के तहत अभी तक 1 लाख रुपए की वसूली भी हुई है। टीमों द्वारा कार्रवाई लगातार मार्च माह तक की जाएगी।
कंपनी के डीई के.के. रायपुरिया के मुताबिक नारेली गांव में 11 लोगों से 17 हजार रु. की वसूली की। घिनौदा प्रभारी ए.के. जोशी ने कार्रवाई में वरदीराम पिता नागू, जालू पिता पूना की बाइक मांगूसिंह की साइकिल जब्त की। ग्राम नरसिंहगढ़ से करीब 7-8 डिस्टीवी जब्त की गई। परोलिया पदमा, पिपलौदा सागौती माता, संदला, सुरेल, नागदा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाइक सहित अन्य सामान की जब्ती की गई। 53 बकायादारों पर करीब 3 लाख 97 हजार की राशि बकाया थी। श्री रायपूरिया के मुताबिक टीम द्वारा लगातार मार्च माह तक कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली बिल जमा नहीं करने पर सामान की कुर्की की जाएगी।
आज जलोदिया जागीर को मिलेगा ट्रांसफार्मर
रायपुरियाके मुताबिक ग्राम जलोदिया जागीर से निर्भयसिंह नामक उपभोक्ता का ट्रैक्टर जब्त किया गया था। बुधवार को उक्त उपभोक्ता द्वारा बकाया राशि जमा की गई है। जिससे गांव का बिजली बिल 50 प्रतिशत जमा हो चुका है। गुरुवार को ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा।