- Hindi News
- चंबल से सिंचाई पर रोक लगाई, तीन मोटरपंप जब्त
चंबल से सिंचाई पर रोक लगाई, तीन मोटरपंप जब्त
चंबलके पानी को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासनिक अमला हरकत में गया है। बुधवार दोपहर अतिरिक्त तहसीलदार रमेश सिसौदिया ने सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया के साथ चंबल किनारे अवैध रूप से सिंचाई के लिए लगाए गए तीन मोटर पंप जब्त किए है। नायन डेम से शुरू की कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य किसानों ने ताबड़तोड़ अपने मोटरपंप निकालना शुरू कर दिए थे। अतिरिक्त तहसीलदार के अनुसार चंबल के पानी को पेयजल के लिए संरक्षित रखने के लिए प्रशासन प्रतिदिन मॉनीटरिंग कर पानी चोरी पर अंकुश लगाएगा।
रातमें भी होगी चौकसी
प्रशासनिकसूत्रों के अनुसार कार्रवाई के डर से किसान दिन के बजाए रात में फसलों की सिंचाई के लिए मोटरपंप लगाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए प्रशासन रात में भी नाव से चंबल के पानी की चौकसी करेगा। एसडीएम राजीव रंजन मीणा ने बताया अल्पवर्षा के क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा होने लगा है। ऐसे में चंबल में जमा पानी को संरक्षित रखने के लिए चंबल के पानी से सिंचाई पर रोक लगाई गई है।
नपाका जलकार्य विभाग भी हुआ सक्रिय- जलसंकटकी आहट सुनाई देने के बाद भी शहर के नागरिकों द्वारा सरकारी बोरिंगों का पानी व्यर्थ बहाए जाने की आदत पर अंकुश लगाने के लिए जलकार्य सभापति सज्जनसिंह शेखावत ने बोरिंगों को संचालन करने वाले नागरिकों की बैठक बुलाने की बात कहीं है। शेखावत ने बताया बोरिंग संचालकों को हिदायत दी जाएगी कि सुबह-शाम एक निश्चित समय पर ही बोरिंग चालू किया जाए ताकि पानी के अपव्यय पर रोक लगाई जा सके।
अवैधरेत का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर ट्राली डंपर जब्त
मोटरपंपको जब्त करने निकले प्रशासनिक अमले ने चंबल से रेत निकालकर अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर एक डंपर जब्त किया है। सभी को बिरलाग्राम थाने में खड़ा किया है।
सूखा तालाब, आधा दर्जन वार्डों में गहराएगा जलसंकट
बनबनातालाब में बमुश्किल सप्ताहभर का पानी शेष बचा है। इस कारण तालाब से शहर के आधा दर्जन वार्डों में की जा रही पेयजल आपूर्ति बाधित होना तय है। हालांकि तालाब किनारे नपा के सरकारी कुओं में अभी पर्याप्त पानी है। लेकिन तालाब के सूखते ही कुओं का जलस्तर नीचे जाने की स्थिति में आधा दर्जन वार्डों की 15 हजार की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराना नपा के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
इस तरह सूख गया तालाब।