पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुंबकीय चिकित्सा शिविर में 53 मरीजों को सात दिनों तक थैरेपी देंगे

चुंबकीय चिकित्सा शिविर में 53 मरीजों को सात दिनों तक थैरेपी देंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | बसंतीलालचेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सीतादेवी जायसवाल की स्मृति में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन सुजोक, चुंबक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित गोपाल गोशाला में शुरू हुए शिविर के पहले दिन डॉ. राजेश चौधरी थेरेपिस्ट अजीत चौधरी, अशोक चौधरी ने विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सात दिनों के शिविर के दौरान इन मरीजों का थेरेपिस्ट सुबह-शाम थैरेपी करेंगे। अतिथि कृष्णकांत जायसवाल, अजय राठी, अजीत कांठेड, प्रशांत मेहता, एस.एम. सिसौदिया रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल, कैलाश रघुवंशी, अजय राठी, रमेश बिहाणिया, संजय पोरवाल आदि मौजूद थे।



संचालन जगदीश मेहता ने किया।