पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती महिला के ससुर ने जांच करने का आरोप लगाया

गर्भवती महिला के ससुर ने जांच करने का आरोप लगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामगुराड़िया सांगा में 27 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत इंदौर में उपचार के दौरान हो गई थी। महिला काे खांसी निमाेनिया की शिकायत होने से स्वाइन फ्लू होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन रिपोर्ट नहीं आने से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिजनों ग्रामीणों की जांच की बात कही थी। लेकिन बुधवार को गर्भवती महिला के ससुर लक्ष्मण ने जांच नहीं करने का आरोप स्वास्थ्य महकमे पर लगाया है। उसके मुताबिक उसके परिवार की कोई जांच नहीं की गई है। मामले में बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत ने बताया टीम ने गांव पहुंचकर महिला के परिजनों से सहित 11 लोेगों की जांच की थी। इसमें स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण नहीं मिले थे।