- Hindi News
- बारिश के कारण सड़क सुधार का काम दो दिन आगे बढ़ा
बारिश के कारण सड़क सुधार का काम दो दिन आगे बढ़ा
शहरकी खराब सड़कों का पेचवर्क शुरू करने का कार्य अब शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। नगर पालिका के लोनिवि के सभापति विजय पोरवाल ने बताया सोमवार को बारिश ने मंगलवार से पुराने ओवरब्रिज सड़क का निर्माण अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर पड़े गड्ढों पर सुधार के कार्य में बाधा डाल दी है। दोबारा बारिश की संभावना पर काम रोक दिया गया था। अब शुक्रवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा।
ओवरब्रिजकी सड़क बनाना जरूरी
पुरानेओवरब्रिज की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। स्थिति यह है कि पूरे ब्रिज पर बड़े गड्ढे हो चुके है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा 15 से 21 फरवरी तक आयोजित सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में यातायात का दबाव अधिक होने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। इस कारण मेला शुरू होने के पूर्व नगर पालिका को ब्रिज की सड़क को आवश्यक तौर पर बनाना होगा।