पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ परीक्षण कर रैली निकाली

स्वास्थ परीक्षण कर रैली निकाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | स्वामीविवेकानंद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम रतन्याखेड़ी में चल रहा है। बुधवार को शिविर में स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चरक चिकित्सालय के वैद्य रामसेवक पांडे ने ग्रामीणों शिविरार्थियों का स्वास्थ परीक्षण कर नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया। नाड़ी वैद्य अग्निवेश पांडे ने स्वाइन फ्लू के लक्षण, खतरे रोग के निदान का उपाय बताया। साथ ही स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाई भी दी। विद्यार्थियों ने इस दौरान ग्राम में जागरुकता रैली निकाली, इसमें ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। संचालन डॉ. संगीता कोलावत ने किया। आभार डॉ. के.के. कुंभकार ने माना।