पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायतों में उपसरपंच कल चुनेंगे

ग्राम पंचायतों में उपसरपंच कल चुनेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन ने तैयारियां की प्रशिक्षण भी दिया

सिटीरिपोर्टर | नागदा

त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों का प्रथम सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित होगा। जिसमें पंचों द्वारा उपसरपंच काे चुना जाएगा। उपसरपंच के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो उपसरपंच का निर्वाचन संपन्न कराएगा। इसके लिए प्रशासन ने पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया है।

प्रमाण-पत्रनहीं होने पर भी डाल सकेंगे मत- ग्रामपंचायत में नवनिर्वाचित हुए पंचों को प्रमाण-पत्र नहीं मिल पाए है। ऐसे में पंचगणों में पेसोपेश की स्थिति बनी हुई है कि वह निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे या नहीं। एसडीएम राजीव रंजन मीणा के मुताबिक जिस पंच को निर्वाचन प्रमाण-पत्र नहीं मिला है वह भी मतदान कर सकेगा। इसके लिए प्रत्येक पीठासीन अधिकारियों को सूची दी गई है। जिसमें रिक्त सीट निर्वाचित पंचगण की जानकारी है।

आरक्षितसरपंच तो अनारक्षित होगा उपसरपंच

ग्रामीणोंमें उपसरपंच पद किस वर्ग के लिए होगा, इसे लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। श्री मीणा के मुताबिक जिस पंचायत में सरपंच पद आरक्षित वर्ग के लिए है, वहां अनारक्षित उपसरपंच बनेगा। अर्थात सरपंच पद सामान्य का है तो वहां अजा, अजा पिछड़े वर्ग का उपसरपंच बनेगा। इसी तरह अजा या अजजा वर्ग का सरपंच है तो सामान्य या पिछड़े वर्ग का उपसरपंच बन सकता है।

पंचगण कर रहे जोड़-तोड़

उपसरपंचके निर्वाचन में मात्र एक दिन ही शेष बचा है। ऐसे में पंचगण उपसरपंच पद पाने के लिए जोड़-तोड़ करने में लगे हुए है। हर तरह से अन्य पंचगणों को अपनी आेर कर रहे है। ताकि उपसरपंच पद पर वह आसीन हो सके। इसके अलावा सरपंच भी अपने समर्थक पंच को उपसरपंच की पदवी दिलाने के लिए जोड़-तोड़ कर रहे है, ताकि पंचायत में विरोध रहे।