- Hindi News
- शिविर नि:शक्तजनों को 16 फरवरी को उपकरण बांटे जाएंगे
शिविर- नि:शक्तजनों को 16 फरवरी को उपकरण बांटे जाएंगे
नागदा | स्नेहसंस्था द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीप योजना के तहत मोबिलिटी एड सेंटर इंदौर के माध्यम से जिला स्तरीय कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन श्रीराम कॉलोनी स्थित स्नेह विशेष विद्यालय परिसर में 16 फरवरी को किया जाएगा। इसमें जनपद तहसील के अस्थि बाधित नि:शक्तजनों को कृत्रिम अंग का वितरण किया जाएगा।