पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एड्स जागरुकता पर व्याख्यान आयोजित

एड्स जागरुकता पर व्याख्यान आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | शासकीय काॅलेज की रासेयो द्वारा रेड रिबन क्लब के तहत मंगलवार को एड्स जागरुकता पर व्याख्यान आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. शीला ओझा ने की। मुख्य अतिथि सरकारी अस्पताल की आईसीटीसी परामर्शदाता कविता, विशेष अतिथि सरकारी अस्पताल की लेबर सुपरवाइजर नीतू शर्मा रही। अतिथियों ने क्षय रोग के लक्षण, जांच व उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में एड्स जागरूकता पर आयोजित पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृ़त किया गया। इस मौके पर डाॅ. सीमा झेरवार, डॉ. अर्चना कुशवाह, डॉ. मंजूर खान, डॉ. बी.एल. पांडे, डॉ. प्रमोद मालवीय, प्रो. आकांक्षा जैन, नीतू जलोदिया, रीता पुरोहित आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...