पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुक्तिधाम में नपा करेगी हॉल का निर्माण

मुक्तिधाम में नपा करेगी हॉल का निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | शहर की हर अंत्येष्टि में शामिल होने वाले प्रदीप शर्मा की स्मृति में चंबल तट स्थित मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि सभागार का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को 45 वर्षीय प्रदीप शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल हुए नपाध्यक्ष अशोक मालवीय ने यह घोषणा की है। मरणोपरांत शहरवासियों ने उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया है। मुक्तिधाम के संचालन में सहयोग कर रहे रविकिशन पारिक ने बताया चाहे कोई भी मौसम में मुक्तिधाम में पहुंचने वाली हर अंतिम यात्रा के साथ प्रदीप दिखाई देते थे। कई बार एक दिन में पांच अंत्येष्टि भी हुई। ठंड, गर्मी, बारिश कैसा भी मौसम हो वे हर मुखाग्नि में मौजूद रहते थे।

खबरें और भी हैं...