पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र सरकार के नियम पर भड़के खाद व कीटनाशक विक्रेता, ज्ञापन सौंपा

केंद्र सरकार के नियम पर भड़के खाद व कीटनाशक विक्रेता, ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीटनाशक दवाई विक्रेताओं पर केंद्र द्वारा लागू किए गए नियमों पर क्षेत्र के कीटनाशक दवाई विक्रेता भड़क गए। मंगलवार को कीटनाशक विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए स्थानीय खाद बीज एसोसिएशन के बैनर तले कीटनाशक दवाई विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर तहसीलदार रमेश सिसौदिया को सौंपा। ज्ञापन में विक्रेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई डिग्री प्रथा पर विरोध जताते हुए नियम लागू के बाद होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपते समय संघ अध्यक्ष रमेश मोहता, सचिव बसंतीलाल कोठारी, ओम पोरवाल, बाबूलाल धनोतिया, शंकरलाल चौधरी, बापूलाल चौधरी, पंकज नामदेव, दिनेश सैनी, अशोक भरावा, कमल कोलन, ओम सोलंकी, शंकरलाल सोलंकी, आशीष कोठारी, विनय शर्मा, पवन शर्मा, सोनू पटेल, बलराम पाटीदार, महेश सोनी आदि मौजूद थे।

अपर तहसीलदार सिसौदिया को ज्ञापन सौंपते कीटनाशक विक्रेता।

खबरें और भी हैं...