- Hindi News
- युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का विरोध
युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का विरोध
युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों को हटाने का विरोध
नागदा.शिक्षाविभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों सहायक शिक्षकों को अन्यत्र पदस्थ करने का विरोध शुरू हो गया है। मामले में पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि प्रदेश में 45 हजार रिक्त पदों पर सहायक शिक्षकों को पदोन्नति दी जा सकती है। गुर्जर ने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर युक्तियुक्तकरण कर अतिशेष शिक्षकों की पद स्थापना प्राथमिक शाला में तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में स्वीकृत पद संरचना के अनुरूप शिक्षकों की पद स्थापना आधा सत्र बीत जाने के बाद करने के निर्देश दिए हैं, जो अनुचित होकर विद्यार्थियों के साथ कुठाराघात है। गुर्जर ने बताया कि विद्यालयों में आधा कोर्स पूर्ण हो चुका है। इसके बाद शिक्षा विभाग को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रवधानों का पालन कराने की याद आई। सहायक शिक्षकों की संख्या प्रदेशभर में 35 हजार के लगभग है, यह शिक्षक स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी, बीएड एमएड तक की योग्यता वाले है। बावजूद इन्हें माध्यमिक शालाओं से हटाकर प्राथमिक शालाओं में पढ़ाने के लिए भेजा जा रहा है। जो शिक्षकों के साथ भी अन्याय है।