व्यापारी मुंबई रवाना जानकारी लेंगे
व्यापारी मुंबई रवाना जानकारी लेंगे
नागदा.किरानाव्यापारी संघ के 55 सदस्य शुक्रवार शाम को अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हुए। अध्यक्ष घनश्याम राठी ने बताया पहले दिन व्यापारी मुंबई घूमने के बाद दूसरे दिन सिद्ध विनायक मंदिर में दर्शन कर सुपर मार्केट, शॉपिंग मॉल घूमकर व्यापार को गति देने की जानकारी लेंगे। इस मौके पर संयोजक सज्जनसिंह शेखावत, मनोज राठी, सुरेंद्र कांकरिया, किशोर सेठिया, दिनेश जैन, श्याम पोरवाल, टी.टी. पोरवाल, श्रवण गर्ग, राजेंद्र छिपानी, बाबूलाल धनोतिया आदि मौजूद थे।