- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए भायजुमो ने अभियान चलाया
बाढ़ पीड़ितों के लिए भायजुमो ने अभियान चलाया
बाढ़ पीड़ितों के लिए भायजुमो ने अभियान चलाया
नागदा.जम्मू-कश्मीरमें प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भाजयुमो ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया। प्रदेश संगठन मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजसिंह राठाैर के निर्देशानुसार मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राणावत के नेतृत्व में चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने ग्राम रोहलखुर्द, निंबोदियाकला, रुपेटा, जलोदिया, रोहलकला आदि गांवों में जाकर पीड़ितों के लिए राशि जुटाई। वहीं पीड़ित लोगों की मंगल कामना के लिए मोर्चा ने डेलनपुर स्थित बालाजी मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री भारत निंबोला, उपाध्यक्ष जीवनसिंह पंवार, प्रकाश जाट, राधेश्याम शर्मा, लक्की राणावत, सरपंच सरवन सिंह, राजेश निंबोला, उप सरपंच लोकेंद्रसिंह राणावत, दशरथ शर्मा, जगदीश राणावत, बद्रीलाल रहे।