प्रजापत समाज की बैठक हुई
प्रजापत समाज की बैठक हुई
नागदा.प्रजापतसमाज की बैठक शनिवार काे रघुवंशी धर्मशाला पर हुई। बैठक में ग्रेसिम उद्योग से निकलने वाली राख को ईंट बनाने के उपयोग में लेने 20 प्रतिशत राख समाज के लोगों नहीं देने पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति का गठन भी किया गया। अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापत, लखन प्रजापत, कोषाध्यक्ष भयालाल प्रजापत, सचिव तुलसीराम प्रजापत, सहसचिव राकेश प्रजापत, महामंत्री अनिल प्रजापत, प्रेम प्रजापत, प्रदीप प्रजापत, दिनेश प्रजापत, मंत्री राजू प्रजापत को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में राधेश्याम पहलवान, गणेश पहलवान, त्रिलोकचंद्र प्रजापत, भागीरथ प्रजापत, गणेश प्रजापत, भारत प्रजापत को शामिल किया गया। जानकारी राकेश प्रजापत ने दी।