मारपीट के बाद आधी रात में पथराव हुआ
भासं. नागदा. शुक्रवार-शनिवारकी रात प्लॉट पर नाली खोदने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। मामला थाने पहुंचा और प्रकरण भी दर्ज हुआ। मारपीट की घटना के बाद फरार आरोपियों ने आधी रात में घायल पक्ष के मकान पर पथराव कर दिया। क्षेत्र के अन्य घरों पर भी पत्थर फेंके और गमले आदि तोड़ दिए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 10 बजे आदिनाथ कॉलोनी निवासी राजू का विवाद डी.के. मीणा, विजय शुक्ला ओंकार मौर्य से प्लॉट में से नाली खोदने की बात को लेकर हुआ था। इस दौरान उक्त तीनों लोगों ने राजू कराड़िया, राहुल लक्ष्मीदेवी के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों घायल हो गए। इसके बाद रात करीब 1 बजे आरोपियों ने राजू कराड़िया के घर पर पथराव कर दिया। इससे बाहर लगा मीटर अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। रात 2.30 बजे तक क्षेत्र में हंगामा चलता रहा और पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। रहवासियों के मुताबिक विवाद प्लॉट पर कब्जा करने की बात को लेकर हुआ था। मामले में तीनों आरोपी फरार है। थाना प्रभारी ओ.पी. अहीर ने बताया तीनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
महिलासे दुष्कर्म
नागदा.ग्रामरठड़ा में एक 45 वर्षीय महिला के साथ आरोपी ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। मंडी पुलिस के मुताबिक ग्राम रठड़ा निवासी महिला के साथ गांव के नासीर पिता आलम शाह ने शुक्रवार रात 9.30 बजे मारपीट कर दुष्कर्म किया। शनिवार को महिला की शिकायत पर आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया।