जलप्रदाय का समय बदलने ज्ञापन सौंपा
जलप्रदाय का समय बदलने ज्ञापन सौंपा
नागदा.वार्डक्रमांक 18 पाड़ल्या कलां इंदिरा चौक के रहवासियों ने नपा के जलप्रदाय प्रभारी सुरेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जलप्रदाय का समय बदलने की मांग की है। रहवासियों के मुताबिक अभी तक नपा द्वारा जलप्रदाय सुबह 5 बजे किया जा रहा है, इससे रहवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में नलों के पाइंट कम होने से पेयजल की समस्या बन रही है। रहवासियों ने जलप्रदाय का समय सुबह 7 बजे करने की मांग की है। इस मौके पर राधे जायसवाल, बलराम प्रजापत, उमा प्रजापत, संगीता, अंकिता, अयोध्या, लीला, भागवंता, तेजू, अनिता, जतनबाई प्रजापत आदि मौजूद थे।