पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंजिल पाना है तो खुद को पहचानो

मंजिल पाना है तो खुद को पहचानो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॅरियरबनाने का अवसर सभी को मिलता है। बावजूद कोई पिछड़ जाता है, कोई आगे निकल जाता है। पिछड़ने वाला किस्मत को कोसता है। लेकिन यह नहीं सोचता उसके प्रयासों में कहां, क्या कमी रही। आप सभी कॅरियर शिविर में आए हैं। मन में उमंग है। सोचते हो… यहां आने से आपको मंजिल का पता मिल जाएगा। अगर सही में यह सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। जब तक स्वयं को नहीं पहचानोगे तो कुछ नहीं मिलेगा मंजिल, दिशा।

यह बात रविवार को नपा द्वारा कम्युनिटी हॉल में आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन शिविर को संबोधित करते हुए कॅरियर गुरु पारस सकलेचा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा- महाभारत के अर्जुन से सबक लो। धनुष विद्या सीखने के दौरान गुरु द्वारा ली गई परीक्षा के दौरान उसका लक्ष्य चिड़िया की आंख थी। उसने लक्ष्य साधा भी। लेकिन अन्य को तो लक्ष्य का पता भी नहीं था। मतलब सीधा सा है। अर्जुन की प्रतिभा धनुष विद्या थी। उस ने इसी को लक्ष्य बनाया। वैसे ही स्वयं की प्रतिभा को पहचाने, बगैर सिर्फ किसी के कहने भर से कोई भी कॅरियर चुनना ठीक नहीं होगा। मेरे कहने से भी नहीं। प्रण करो कुछ करना है। जो भीतर है, उसी को बाहर निकालकर उसी को साध कर। फिर देखो आपके दौड़े बगैर भी सफलता आपको करीब आती दिखाई देगी। कॅरियर गुरु सकलेचा ने इस दौरान कॅरियर बनाने के मोड़ पर खड़े विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए। 5 को होगी परीक्षा

शिविर की अध्यक्षता कर रहीं शोभागोपाल यादव ने कहा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नपा सभी योग्य विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी। इसमें उच्च स्तर के विषय विशेषज्ञ पढ़ाने आएंगे। इस कोचिंग में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों का चयन प्री-टेस्ट लेकर किया जाएगा। जिसका आयोजन 5 अक्टूबर को होगा। कोचिंग की प्रथम बैच के लिए अलग-अलग 5 ग्रुप में लगभग 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, महेश व्यास, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, राजपालसिंह सिसौदिया, राजेश धाकड़, शशिकांत मावर, रेखा मोदी आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षाविद् राकेश जिंदल ने किया। आभार शिक्षा समिति सभापति सुनीता पोरवाल ने माना।

कॅरियर मार्गदर्शन शिविर में उपस्थित विद्यार्थी। इनसेटसंबोधितकरते पारस सकलेचा। फोटो-प्रदीप व्यास

दुनिया भारतीयों के दिमाग स