पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिवसीय शिविर की शुरुआत

सात दिवसीय शिविर की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | स्वामीविवेकानंद कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर की शुरुआत सोमवार को ग्राम रतन्याखेड़ी में हुई। मुख्य अतिथि सरपंच सरेकुंवर पंवार रही। विशेष अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरिमोहन धवन रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सेवा का महत्व बताया। डॉ. शीला ओझा ने एनएसएस का उद्देश्य, महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी संगीता कोलावत ने शिविर में होने वाली गतिविधियों परियोजनाओं से अवगत कराया। आभार सुनील भाटिया ने माना। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा शिविर परिसर की सफाई करते हुए गाजर घास अवांछनीय कचरे को हटाया। शिविर में ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा।