सीनियर को जूनियर ने विदाई दी
नागदा | वर्धमानकॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह होटल सेलिब्रिटी में किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बेस्ट क्वीन का खिताब कविता सोनी, बेस्ट दबंग गर्ल्स का खिताब पायल परिहार को दिया गया। मिस्टर दबंग मेल का खिताब रवि आंजना को मिला। मिर्ची खाओ प्रतियोगिता में मोहम्मद आदिल, गुब्बारा फुलाओ फोड़ाे में पायल परिहार विजेता रही। संस्था संचालक यशवंत वागरेचा, प्राचार्या सुनीता पांडे, सारिका शर्मा, कुसुम मंडलोई, कल्पना जैन, मोहम्मद जावेद कुरैशी, प्रिया सिसौदिया, निर्मला आदि मौजूद थे। आभार संजय जैन ने माना।