पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को शिकायत

कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | ग्रामरूपेटा की सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक रवींद्रकुमार शर्मा के खिलाफ शिकायत जांच में सही पाए जाने के बाद भी प्रबंधक पर कार्रवाई करने से अधिकारी कन्नी काट रहे हैं। कलेक्टर को शिकायत में राजू चौधरी ने बताया कि प्रबंधक ने अपने रिश्तेदारों की ही लिपिक एवं सेल्समैन पद पर अवैध तरीके से नियुक्ति कर दी। स्वयं संस्था प्रबंधक की नियुक्ति के खिलाफ हुई एक जांच में 10 जून 2010 को प्रबंधक की नियुक्ति निरस्त करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन वर्तमान में भी रवींद्र शर्मा कार्यरत हैं। एक किसान द्वारा की गई शिकायत में भी जांच अधिकारियों ने दस्तावेजों में हेरफेर कर सेवा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। लेकिन राजनीतिक दवाब में रवींद्र शर्मा पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।