- Hindi News
- स्वस्थ होकर लौटने के बाद पॉजीटिव निकला स्वाइन फ्लू
स्वस्थ होकर लौटने के बाद पॉजीटिव निकला स्वाइन फ्लू
हेल्थ रिपोर्टर | नागदा/उन्हेल/बड़नगर
ग्रामउमरिया के एक मरीज के स्वस्थ होकर लौटने के बाद स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य महकमे के पास पहुंची। पॉजीटिव रिपोर्ट से महकमे में हड़कंप मच गया और रातोरात टीम गांव पहुंच गई। दूसरे दिन टीम ने पूरे गांव का सर्वे किया, हालांकि एक भी मरीज उन्हें स्वाइन फ्लू का नहीं मिला है। नागदा में एक मरीज में लक्षण होने पर उसे उज्जैन माधवनगर अस्पताल में पहुंचाया गया है।
ग्राम उमरिया निवासी एक 70 वर्षीय व्यक्ति को तेज बुखार आने पर परिजनों ने 15 जनवरी को उज्जैन पाटीदार अस्पताल और वहां से चेरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर निजी चिकित्सकों ने ब्लड सैंपल सरकारी अस्पताल जबलपुर जांच के लिए पहुंचाया था। एक फरवरी को मरीज स्वस्थ होकर गांव लौट आया था। रविवार रात 7.30 बजे आईडीएसटी शाखा से बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत को मरीज के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने की रिपोर्ट मिली। इस पर डॉ. कुमरावत रात 9 बजे सत्येंद्र गेंदर, स्वास्थ्यकर्मी रणछोड़ चौधरी के साथ मरीज के घर पहुंचे। उन्होंने मरीज की जांच की तो बुखार था, लेकिन स्वाइन फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं थे। सोमवार को बीएमओ कुमरावत, बीईई विनय पाल, एमपीडब्लयू अलताफ खां, एएनम संतोष कौशल, सपना शर्मा, सविता रघुवीर ने पूरे गांव का सर्वे किया। जिसमें सर्दी खांसी बुखार के मरीजों को दवाई दी गई। स्वाइन फ्लू के मद्देनजर उक्त गांव मरीज के परिजनों पर लगातार तीन दिन तक मॉनिटरिंग की जाएगी।
मंदसौरकी युवती की मौत- मंदसौरकी एक युवती को स्वाइन फ्लू होने पर उज्जैन अस्पताल ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। उसे उन्हेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन चिकित्सक के मौजूद नहीं होने से परिजन उसे पुन: लेकर लौट गए।
सीएमएचओने किया निरीक्षण- सीएमएचओडॉ. अशोक यादव ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल का निरीक्षण किया। केंद्र पर एक भी चिकित्सक के उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए डॉ. डी.पी. जाटव को मोबाइल पर फटकार लगाई। साथ ही नागदा से डॉ. सर्वेश माहेश्वरी को यहां नियुक्त करने के आदेश दिए। दोपहर 1 बजे डॉ. माहेश्वरी पहुंचे, जिसके बाद मरीजों का उपचार शुरू हुआ। गौरतलब है डॉ. जाटव डॉ. नीलम डेविड गत 26 जनवरी से बिना अवकाश मंजूरी के ही उपस्थित नहीं हो रहे है।
बड़नगरके युवक कीे मौत
स्वाइनफ्लू से एक और युवक मौत हो गई। इसका इलाज उज्जैन में जारी था। जानकारी के मुताबिक समीपस्थ ग्राम खडोदा निवासी 45 मरीज की 3-4 दिन उपचार के बाद उज्जैन के निजी चिकित्सालय में सोमवार तड़के मौत हो गई। इसका इलाज स्वाइन फ्लू का चल रहा था। इसकी सोमवार को मौत हो गई।
नागदा में एक मरीज में मिले लक्षण
शहरमें एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले है। डॉ. संजीव कुमरावत के मुताबिक एक मरीज का उपचार एक निजी चिकित्सालय पर चल रहा था। सोमवार को मरीज ने सरकारी अस्पताल में जांच कराई तो उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। उसे तत्काल उज्जैन भेजा गया है। जहां ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया है।