- Hindi News
- डीजीपी के आदेश के बाद भी वाहनों पर लिखा है पुलिस
डीजीपी के आदेश के बाद भी वाहनों पर लिखा है पुलिस
शीघ्र हटवाया जाएगा
डीजीपीके आदेश की अवहेलना शहर में पुलिस विभाग उड़ा रहा है। जबकि गत दिनों उज्जैन में आयोजित बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने मातहतों के निजी वाहनों से पुलिस शब्द हटवाएं। बावजूद इस निर्देश का पालन शहर में नहीं हो रहा है। ऐसे में जब पुलिस विभाग अपने आला अधिकारियों के निर्देश का ही पालन नहीं कर पाएंगे तो वह आम नागरिकों से कैसे नियमों का पालन करवा पाएंगे।
डीजीपी सुरेंद्रसिंह यादव ने गत माह वाहनाें पर पुलिस शब्द हटाने को लेकर दिए आदेश दिए थे। इस पर एसपी मनोहरसिंह वर्मा ने अधिकारियों की बैठक आहूत कर मातहतों को अपने वाहनों से पुलिस शब्द हटाने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन करने वालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। बावजूद आदेश का पालन होना समझ से परे है।
वाहनचलाते समय हेलमेट नहीं पहनते है
पूर्वमें पुलिसकर्मियों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के आदेश भी दिए थे। आदेश के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर चलानी कार्रवाई का प्रावधान था। लेकिन जिला पुलिस मुख्यालय के इस आदेश काे भी स्थानीय पुलिसकर्मी धता बताकर खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ाने में लगे है। ऐसे में अब एसपी को आदेश मानने वाले इन अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। मगर संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से बिना कोई भय के हेलमेट नहीं पहन रहे हैं।
इस तरह वाहनों में लिखा पुलिस।
^पुलिसकर्मी के निजी वाहनाें से शीघ्र पुलिस शब्द हटवाया जाएगा। साथ ही जो पुलिस जवान बिना हेलमेट के वाहन चलाता मिलेगा उस पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। संतोषसिंहभदौरिया, सीएसपी