पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला 15 से प्रारंभ होगा

सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला 15 से प्रारंभ होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिपर्व पर नपा परिषद द्वारा आगामी 15 फरवरी से सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले में झूले, चकरी सहित स्वादिष्ट व्यंजन लोगों का मन ललचाएंगे तो मेले में होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाएं अपना कमाल दिखाएगी। मेला समिति अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया सुबह 11 बजे अतिथियों द्वारा मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

आयोजनोंपर एक नजर

मेलेके दौरान नपा द्वारा मेला परिसर में 16 से 21 फरवरी तक विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। जिसमें 16 को दोपहर 2 बजे महिलाओं के लिए रांगोली, मेहंदी, चेयर रेस, शाम 7.30 बजे टैलेंट शो, 17 को शाम 7.30 बजे तेजाजी महाराज की कथा, 18 को शाम 7.30 बजे कवि सम्मेलन जिसमें स्थानीय कवि कविताओं का पाठ करेंगे, 19 को तृप्ति शाक्य (कभी राम बनके कभी श्याम बनके) की भजन संध्या, 20 को शाम 7.30 बजे चंचल आर्केस्टा कोटा द्वारा प्रस्तुति 21 को एहसान कुरैशी का लॉफ्टर शो होगा।

समितियोंका किया गठन

मेलेके दौरान किसी प्रकार अव्यवस्था ना हो इसके लिए मेला समिति का गठन भी कर दिया गया है। समिति के सहयोगी नरेंद्र कोठारी, विजय पटेल, योगेश मीणा, दीनदयाल, सुनील गुर्जर है। इसी प्रकार महिलाओं के लिए गठित समिति में प्रेमलता मकवाना, विनिता शर्मा को संयोजक सहयोगी उषा गुर्जर, अर्चना वर्मा, राजकुमारी चौरसिया, सुप्यारदेवी, नूरबानो मोहम्मद अली, रेखा मालवीय है।