स्वास्थ्य विभाग आज मनाएगा कृमि मुक्ति दिवस
नागदा | बच्चों की पेट की बीमारी की रोकथाम के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग कृमि मुक्ति दिवस मनाएगा। शासकीय कन्या मावि में कार्यक्रम होगा। इसमें स्वास्थ्यकर्मी 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली देंगे। सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, राजेश धाकड़, आशीष वोरा करेंगे।