पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहू समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन

साहू समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | साहू समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ। मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश सचिव प्रेमचंद्र साहू, इंदौर से प्रकाशित साहू दर्पण के संपादक नरेंद्र नरेला, संरक्षक बृजमोहन गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतकुमार गुप्ता रहे। समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने समाज के वर्षभर का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में निशा गुप्ता व पार्षद सीमा गणेश गुप्ता को सम्मानित किया। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार व सेवानिवृत्त हुए रामाश्रय गुप्ता, जवाहर प्रसाद साहू, रामविलास गुप्ता को भी प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया। सम्मेलन में मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। स्वागत भाषण सचिव गोवर्धन गुप्ता ने किया। आभार एसके. आर्य ने माना।

खबरें और भी हैं...