संध्या की झलक पाने प्रशंसक उमड़े
आराधना कपल गरबा में संध्या गरबा खेलती हुई। इनसेटटीवीकलाकार को अपने बीच पाकर इस तरह चहक उठे एगोशदीप स्कूल के बच्चे।
बच्चों ने किया स्वागत, आराधना के दरबार में थिरककर बढ़ाया प्रतियोगियों का उत्साह
भास्कर संवाददाता. नागदा
आराधना ग्रुप के पंडाल में शनिवार रात छोटे पर्दे की सुपर स्टार साजिया सिद्दीकी (कलर्स चैनल पर प्रसारित बालिका वधू रंगरसिया में संध्या माला का किरदार निभा रहीं) ने अपनी अदाकारी नृत्य कौशल से दर्शकों को मोहित कर दिया। लोगों से खचाखच भरे पंडाल में जैसे ही साजिया ने कदम रखा, एक झलक पाने के लिए गरबा प्रेमियों दर्शकों में होड़ मच गई। रंगबिरंगी आतिशबाजी के बीच गरबा प्रतियोगियों के साथ साजिया ने जमकर ठुमके लगाए। मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत इंद्रकुंवर शेखावत रहे। इसके पूर्व दोपहर में ग्रुप सदस्य उज्जैन रोड स्थित चौपाल सागर से साजिया को कारों के काफिले के साथ रोड-शो के रूप में शहर के भीतर लेकर आए। चहेती अभिनेत्री को अपने बीच पाकर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर रास्ते भर स्वागत किया।
इस दौरान एगोशदीप इंटरनेशनल स्कूल, श्री शेषयायी कॉलेज समाजसेवी संस्थाओं की महिला मंडलों द्वारा भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बसंत मालपानी, कमल आर्य, अतुल शर्मा, बृजमोहन गुप्ता, मनीष गुप्ता, जीवनसिंह डोडिया, राजेश मोहता, राजा कर्नावट, पवन पोरवाल, मदन पोरवाल, सचिन कटियार, जसवंत आंजना, प्रदीप जैन, अर्पित पोरवाल, जमना मालपानी, वीरेंद्र मालपानी आदि मौजूद रहे।
कलाकारका धर्म प्रशंसकों की खुशी
साजियाने इस दौरान भास्करसेभी खुलकर चर्चा की। देश में इन दिनों चल रहे लव जेहाद मुस्लिमों को गरबा पांडालों में प्रवेश नहीं देने के ऐलान के बाद भी दुर्गा पंडाल में गरबा करने का आमंत्रण स्वीकार करने पर उन्होंने कहा कलाकार का धर्म प्रशंसकों का मनोरंजन करना होता है। हमारे लिए दिवाली की मिठाइयां ईद की सिवइयां में कोई फर्क नहीं। तो आप भी फर्क का सवाल छोड़िए, नवरात्र का पर्व है। आप भी शक्ति की भक्ति का आनंद उठाइए, बांटने की कोशिश करने वालों को भूल जाइए। क्योंकि हम बंटने वाले नहीं। जोड़ने वाले हैं। इसलिए कलाकार हैं।