नपाध्यक्ष ने सड़कों से कचरा उठाया
शनिवार शाम राह से गुजर रहे राहगीर ठिठक कर रुक गए। सड़क पर दिखाई दे रहा नजारा ही कुछ ऐसा था। शहर की प्रथम नागरिक शोभागोपाल यादव सड़कों पर बिखरा कचरा उठाकर डस्टबिन में जो डाल रही थी। साथ ही जिन दुकानों घरों के सामने से वह कचरा उठा रही थी। उन नागरिकों को गुलाब भेंटकर सड़कों पर कचरा फेंकने का अनुरोध भी कर रही थीं।
नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत पार्षदों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर नपाध्यक्ष ने बताया देश के प्रत्येक शहर को स्वच्छ निर्मल बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है। हमारी कोशिशों से यह सपना साकार हुआ तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ काया होगी तो देश प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर से देशभर में सफाई अभियान छेड़ने के लिए स्वयं भी हाथों में झाडू उठाने की घोषणा की है। उनके साथ उनका मंत्रिमंडल भी अपने क्षेत्रों में इस अभियान में जुटेगा।
पहलेशर्मिंदा हुए, फिर साथ देकर गलती भी सुधारी- सड़कोंसे नपाध्यक्ष को कचरा उठाते देख वे लोग शर्मिंदा भी हुए, जो बेपरवाह होकर जहां-तहां कचरा फेंकने से बाज नहीं आते। नपाध्यक्ष ने किसी को गुलाब तो किसी को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। बस स्टैंड से शुरू हुआ अभियान जवाहर मार्ग से शेषशायी चौक होते हुए नपा कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। नपाध्यक्ष ने दुकानदारों से अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने की समझाइश भी दी। इस दौरान स्वास्थ्य समिति चेयरमैन शशिकांत मावर, शिक्षा समिति सभापति सुनीता पोरवाल, लोकनि सभापति महेश अग्रवाल, पार्षद रेखा मोदी, नरेंद्र कोठारी, अशोक साहनी, स्वास्थ्य अधिकारी सतीशचंद्र त्रिवेदी, उपयंत्री शाहिद मिर्जा आदि उपस्थित रहे।
गुलदस्ता देकर स्वच्छता रखने की बात कही।
जवाहर मार्ग बस स्टैंड क्षेत्र से सड़कों से कचरा उठाती नपाध्यक्ष।
गांधीगिरी | सड़कोंपर कचरा फेंकने वालों को गुलाब भेंटकर शहर को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया