पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखा रहे जौहर

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखा रहे जौहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | शेषयायीकॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा ग्रेसिम खेल परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। शनिवार को क्रिकेट मैच, खो-खो, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, वॉलीवॉल प्रतियोगिताएं हुई। क्रिकेट मैच बी-कॉम फाइनल बीएससी फाइनल के बीच हुआ। जिसमें बी-कॉम फाइनल विजेता रही। खो-खो में बीएससी फाइनल ने बीएससी प्रथम वर्ष को हराया, 800 मीटर दौड़ में प्रथम अनंत गुप्ता, द्वितीय राहुलसिंह राठौड़, 1500 मीटर दौड़ में प्रथम राहुलसिंह राठौड़, द्वितीय विक्रमसिंह शेखावत रहे। वॉलीवॉल में बीएससी द्वितीय ने बी.कॉम फाइनल को करारी शिकस्त दी। रविवार को कॉलेज परिसर में दोपहर 2 बजे से रांगोली, मेहंदी, पुष्प सज्जा, सलाद सज्जा, केश सज्जा के साथ वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इस मौके पर संचालक धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. रेणुसिंह श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।