पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से आज निकलेगा चल समारोह, गुरुपूजन भंडारा होगा

धूमधाम से आज निकलेगा चल समारोह, गुरुपूजन-भंडारा होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | संतशिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणी रविदास गुजराती समाज द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति कोषाध्यक्ष अशोक जोगचंद ने बताया इंगोरिया रोड स्थित रविदास आश्रम पर सुबह 10.30 बजे गुरू पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दोपहर 12.30 बजे भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे के बाद दोपहर 2 बजे आश्रम से चल समारोह की शुरुआत होगी। चल समारोह प्रमुख मार्गों से होकर पुन: आश्रम पहुंचकर समाप्त होगा। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चिंमामणि मालवीय होंगे। अध्यक्षता अभा रविदास गुजराती समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालाराम कटारिया करेंगे। विशेष अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, पूर्व नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, समाज के राष्ट्रीय सचिव रमेशचंद्र चांगेसिया, कचरुलाल पंडा, आशाराम सोलंकी, लक्ष्मणलाल डामेचा, जगदीश परमार, लक्ष्मीनारायण सोलंकी रहेंगे।











कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध अंबाराम चरेड़, रामलाल बारोट, कचरुलाल ररोतिया, विश्राम बामनिया, अशोक, मोहनलाल वर्शी, बजेराम पड़ियार, रामचंद्र चौहान, लक्ष्मीनारायण चौहान ने किया है।