तीर्थयात्रियों का स्वागत
नागदा | मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को रामेश्वर के लिए रवाना हुए 18 तीर्थ यात्रियों का नपाध्यक्ष अशोक मालवीय ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। यात्रा में रमेशचंद्र पिता हीरालाल, मनोरमा पति रमेशचंद्र, मनोहर पिता रतनलाल, सुगनबाई पति मनोहरलाल, द्रोपदी पति भगवानसिंह, कचरुलाल पिता पूनाजी, सुगनबाई पति कचरुलाल, ज्ञानप्रकाश पिता श्रीचंद, प्रतिभा पति ज्ञानचंद्र, वीरेंद्रसिंह पिता छोटेसिंह, शीला पति वीरेंद्रसिंह, भगवंतीबाई पति मोहनलाल, सीताबाई पति शिवराम, बद्रीलाल पिता देवाजी, लीलावती पति देवाजी, कचरुलाल पिता बग्दीराम, अवंतिबाई पति कचरुलाल, कलाबाई पति सूरजमल शामिल है। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, पार्षद विजय पोरवाल, आशीष वोरा, हरीश अग्रवाल, सी.एम. अतुल, राकेश आदि मौजूद थे।
यात्रियों का स्वागत करते नपाध्यक्ष