- Hindi News
- दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखा रहे जौहर
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखा रहे जौहर
नागदा | शेषशायीकाॅलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा शुक्रवार से ग्रेसिम खेल परिसर में दो दिवसीय खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियाें ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन आयोजित 100 मीटर दौड़ में छात्राओं में प्रथम कविता मोड़ावत, द्वितीय सुनीता सेन, तृतीय योगिता नागर, छात्रों में भरत साहनी, तेजपालसिंह शेखावत, विक्रमसिंह शेखावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में छात्राओं में कविता मोड़ावत, सुनीता सेन, प्रिया शेखावत, योगिता नागर, छात्रों में भरत साहनी, कृष्णप्रतापसिंह, बादल कुमार विजयी रहे। 400 मीटर में छात्राओं में सुनीता सेन, कविता मोड़ावत, वर्षा नाहटा, छात्रों में विक्रम शेखावत, कृष्णप्रतापसिंह, बादलसिंह ने बाजी मारी। साथ ही छात्र-छात्राओं में खो-खो कबड्डी मैच भी हुआ। खो-खाे में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्राएं प्रथम बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राएं द्वितीय रही। कबड्डी में बीकॉम तृतीय वर्ष ने बीएससी प्रथम वर्ष को 1 अंक से करारी शिकस्त दी। इसके अलावा भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। शनिवार को खो-खो, 800 मीटर रेस, 1500 मीटर वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं के निर्णायक कृष्णकांतसिंह नरूका, योेगेश बनवार, रिक्की मेतवासा रहे। खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।