- Hindi News
- स्पर्धा जीतने के लिए हर किसी ने की कशमकश
स्पर्धा जीतने के लिए हर किसी ने की कशमकश
जीत का जज्बा लेकर हर कोई दूसरे प्रतियोगी को हराने की कशमकस कर रहा था। आखिर में जब लक्ष्य पर पहुंचकर सफलता मिली तो विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई। शनिवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिमोहन धवन ने किया। जिसमें क्रिकेट्र, कबड्डी, शतरंज, हाईजंप, चक्का फेंक, गोला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को आगामी समय में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए उज्जैन से स्पेशल कोच विजय बाली पहूंचे थे। इस मौके पर डॉ. शीला ओझा, डॉ. मंसूर खान, डॉ. सीमा झेरवार, डॉ. के.के. कुंभकार, बी.एल. पांडे, सुनील प्रसाद, संगीता कोलावत, रीता पुराेहित आदि मौजूद थे।
बीकॉमको हराया
क्रिकेटप्रतियोगिता बीए, बीएससी टीम बीकॉम टीम के बीच हुई थी। 8 ओवर के मैच में दिलचस्प नजारा रहा। बीकॉम की टीम को हराकर बीए, बीएससी विजेता रही। बीकॉम ने 46 रन का टारगेट दिया था। जिसे बीए, बीएससी ने पूरा कर जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता में बीए-बीएससी बीकॉम-एमकॉम के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें बीकॉम-एमकॉम के 11 अंक के मुकाबले बीए-बीएससी की टीम ने 16 अंक अर्जित कर जीत दर्ज की।
अन्यप्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता
शतरंज- प्रथमरवि पाल, द्वितीय अनिस सोलंकी, तृतीय संदीप चौहान
हाईजंप-प्रथमदुर्गेश बोरासी, द्वितीय मुकुंद सेन, तृतीय राकेश बोराना
चक्काफेंक- प्रथमविशाल, द्वितीय अनिरुद्ध, तृतीय मुकुंद
छात्रा-प्रथमशायरा, द्वितीय प्रियंका चौधरी, तृतीय निकिता
गोलाफेंक- प्रथमविशाल, द्वितीय दुर्गेश
छात्रा-प्रथमपूजा अलाड़िया, द्वितीय बीना चौहान, तृतीय प्रियंका चौधरी
100मीटर दौड़- प्रथमअनूप सिंह, द्वितीय राजेश प्रजापत, तृतीय रोहित मालवीया
छात्रा-प्रथमनिकिता, द्वितीय गायत्री पांचाल, तृतीय बीना चौहान
200मीटर दौड़- प्रथमअनूपसिंह, द्वितीय जितेंद्र व्यास, तृतीय रवि भाट
छात्रा-प्रथमगायत्री पांचाल, द्वितीय अंजना सिकरवार, तृतीय बीना चौहान
400मीटर दौड़- प्रथमराकेश चौधरी, द्वितीय महेश पांचाल, तृतीय मिलन चौरसिया