पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिड़ला का विमान तीन ट्रालों पर टुकड़ों में गया कर्नाटक

बिड़ला का विमान तीन ट्रालों पर टुकड़ों में गया कर्नाटक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | देशके जाने-माने उद्योगपति बसंत कुमार बिड़ला का हवाईजहाज शनिवार शाम टुकड़ों में कर्नाटक के लिए रवाना किया गया। 20 साल से नागदा में ग्रेसिम उद्योग की निजी हवाई पट्‌टी पर खड़े इस विमान को विभिन्न हिस्सों में खोलकर तीन ट्रालों पर सड़क मार्ग से ले जाने के दौरान उद्योग के जनसंपर्क अधिकारी राजेश शर्मा मौजूद रहे। गौरतलब है कि उक्त विमान भारत कॉमर्स उद्योग के संस्थापक बसंतकुमार बिड़ला का था। डेकोटा कंपनी के इस विमान का मॉडल डीसी-3 सीरियल नंबर 18906 है। ट्वेंटी सीटर इस विमान का निर्माण 1946 में ही बंद हो गया था। इसमें बिड़ला उद्योग समूह के पितृ पुरुष दिवंगत घनश्यामदास बिड़ला भी कई बार सफर कर चुके थे। उक्त विमान काफी पुराना होने से इसे उड़ाकर ले जाना कठिन था। इसलिए लंदन से आए इंजीनियर मार्क मास्टर, बेन फोर्ड जॉय जोसेफ ने 20 जनवरी को यहां पहुंचकर विमान के विभिन्न हिस्सों को खोलना शुरू किया था। लगभग 16 दिन के अथक प्रयास के बाद इंजीनियरों ने सफलता पूर्वक सभी हिस्सों को सुरक्षित तरीके से हिस्सों में बांट दिया। बता दें कि बंद भारत कॉमर्स उद्योग की संपत्ति नीलामी में उक्त विमान को 10 जुलाई 2013 को 13 लाख 40 हजार रुपए में नीलाम कर दिया गया था। जनसंपर्क अधिकारी शर्मा की मानें तो तीन माह के भीतर इस विमान को दोबारा नया कर बिड़ला की धरोहर के रूप में सहेजकर रखा जाएगा।

विमान के कलपुर्जों को तीन ट्रकों पर लादकर ले जाने की तैयारी के दौरान उपस्थित ग्रेसिम उद्योग के जनसंपर्क अधिकारी लंदन के इंजीनियर अन्य।