घट स्थापना के साथ देवीजी विराजीं
चल समारोह में गूंजे माता के जयकारे
भास्करसंवाददाता | नागदा
गुरुवारको शुभ मुहूर्त में 50 से अधिक सार्वजनिक पंडालों घरों में घट स्थापना के साथ देवीजी विराजीं। मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए कोई नंगे पैर रहकर तो कोई अन्न त्यागकर उपवास करेगा।
अलसुबह से ही श्रद्धालु चंबल तट स्थित अति प्राचीन चामुंडा माता मंदिर पर पहुंच रहे थे। शहर के अन्य माता मंदिरों पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। आयोजक माता प्रतिमा को वाहन ठेलागाड़ी पर जुलूस के रूप में ले जाते हुए नजर आए। जुलूस के दौरान युवक मां के भजनों पर झूम रहे थे, तो युवतियां गरबा करती चल रही थी। रात 9 बजे से गरबों का रंग जमने लगा था। देर रात तक गरबा प्रेमी गुजराती गरबों की धुन पर गरबों की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे थे।
इनप्रमुख पंडालों में हुई घट स्थापना
माताकी घट स्थापना शहर के दीनदयाल चौक स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा समिति, किरण टॉकिज चौराहे पर विश्व युवा मंडल, गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित मयूर स्पोर्टस क्लब, गुलाबबाई कॉलोनी स्थित कल्पवृक्ष युवा समिति, पाडल्या रोड़ स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा महोत्सव, इंदू कॉलोनी, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बस स्टैंड, कोटा फाटक, बिरलाग्राम, पाडल्या रोड़, दयानंद कॉलोनी आदि पंडालों में घट स्थापना होने के साथ यहां लगातार सात दिनों तक बालिकाएं मनमोहक गरबों की प्रस्तुतियां देंगी।
पुलिसकी रहेगी नजर- शहरके तीन स्थानों पर बड़े पैमाने पर कपल गरबे के आयोजन हो रहे है। इन पर पुलिस जवानों द्वारा सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि असामाजिक तत्व कोई विवाद उत्पन्न करें। सीएसपी दीपक शुक्ला के अनुसार इसके लिए दोनों थानों की पुलिस द्वारा देर रात तक पेट्रोलिंग की जाएगी।
वाहन में माता प्रतिमा ले जाते मंडल।