पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली विभाग की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर

बिजली विभाग की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली विभाग की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर

भास्कर संवाददाता | नागदा

वार्ड18 के एक व्यक्ति ने बुधवार को बिजली विभाग की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। शिकायतकर्ता बापूसिंह सोलंकी ने बताया वह अपने घर के पास लगे पेड़ की कुछ शाखाएं कटवा रहे थे। इस दौरान पेड़ से कटी एक शाखा वहां से गुजर रही बिजली तार पर गिर गई। बापूसिंह की सूचना पर मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने पंचनामे की बात कहकर विभाग के एई अभिषेक रंजन को सूचित किया। इस पर एई रंजन ने गलत तरीके से पोल टूटने का पंचनामा बनाते हुए बापूसिंह पर पैनल्टी राशि जमा करने को कहा। पोल क्षतिग्रस्त नहीं होने पर बने पंचनामे की शिकायत सोलंकी ने सीएम हेल्पलाइन में की है।