पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबे की धुन पर आज थिरकेगी बालिका वधू की संध्या

गरबे की धुन पर आज थिरकेगी बालिका वधू की संध्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3

2

1

}पांचाल धर्मशाला में आराधना ग्रुप के आयोजन में करेगी शिरकत }दोपहर में शहर में होगा रोड-शो

भास्करसंवाददाता. नागदा| कलर्सचैनल के प्रसिद्ध धारावाहिक बालिका वधू रंगरसिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शनिवार को पांचाल धर्मशाला स्थित आराधना ग्रुप के पंडाल में देर रात तक गरबा प्रेमियों के साथ थिरकती दिखाई देंगी। ग्रुप के बसंत मालपानी, राघवेंद्र ठाकुर, अजय माहेश्वरी के अनुसार दोपहर 3 बजे संध्या उज्जैन रोड स्थित चाैपाल सागर से वाहनों के काफिले के साथ शहर में प्रवेश करेंगी। संध्या का विभिन्न स्थानों पर महिला मंडल द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। रात 9 से 12 तक वह गरबा प्रतियोगियों के साथ गरबा भी करेगी। इसके पश्चात विजेता को पुरस्कृत भी अभिनेत्री के हाथों ही कराया जाएगा।

यहांगुजरात के ग्रुप ने मचाई धूम- मनोहरवाटिका में संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित कपल गरबा में गुजरात के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गरबों को निहारने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। आयोजकों द्वारा विशाल मैदान में आयोजन करने से यहां मेले जैसा माहौल दिखाई देता है। ग्रुप के मनोज राठी बारदान वाला कमलेश नागदा ने बताया आने वाले दिनों में और भी आकर्षक गरबे शहरवासियों को देखने को मिलेंगे। दीनदयाल चौक पर सार्वजनिक नवदुर्गा महोत्सव, किरण टॉकीज पर विश्व युवा मंडल, पाडल्या रोड पर उत्सव ग्रुप के पंडाल में भी बड़ी संख्या में गरबा प्रेमी दर्शक पहुंच रहे हैं। बिरलाग्राम के ग्रेसिम खेल परिसर में सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित नवदुर्गा महोत्सव भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

(1 एवं 2) संस्कार कपल गरबे में आकर्षक प्रस्तुतियां देते कपल। (3) दीनदयाल चौक पर आरती में शामिल बालिकाएं। फोटो-प्रदीप व्यास