पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालक उमावि में बिना पंखे के विद्यार्थी बेहाल हो रहे

बालक उमावि में बिना पंखे के विद्यार्थी बेहाल हो रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा| गर्मीबढ़ने के साथ ही विद्यार्थियों के बिना पंखे में हाल बेहाल है। यह हालात है बस स्टैंड स्थित शासकीय बालक उमावि के। यहां कक्षाओं में विद्यार्थी बेहाल कर देने वाली गर्मी में ही पढ़ाई कर रहे हैं। कारण विद्यालय के किसी भी कमरे में पंखे नहीं लगे हुए हैं। जिन कमरों में पंखे लगे हैं, उनमें से कंडेंसर गायब हो गए हैं। इस कारण पंखे बंद ही पड़े हुए हैं।

बस स्टैंड स्थित शासकीय बालक उमावि में कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल का समय सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक का है। दोपहर बाद तेज गर्मी से लोग जहां पंखों के हवा में भी परेशान हो रहे हैं, वहीं स्कूल में पंखों की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भी परेशान होना पड़ रहा है। स्कूल के कार्यालय सहित मात्र तीन कमरों में पंखे लगे हुए हैं। इन पंखों की हालात भी कुछ खास नहीं है, किसी का कंडेंसर खराब हो गया है तो किसी की पंखुड़ी झुक गई है। खास बात यह है कि शिक्षकों प्राचार्य के कार्यालय में पंखे चालू हैं, लेकिन कक्षाओं में नहीं।

शिविरमें बड़े भी परेशान हुए- शुक्रवारको स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के कक्ष में पंखे खराब होने से अतिथि भी गर्मी से परेशान होते हुए नजर रहे थे तो बच्चे भी। अतिथियों ने प्राचार्य से जानकारी भी ली, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही पंखे दुरुस्त करवाने की बात भी कही।

^स्कूल के पंखों को दुरुस्तीकरण के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही दुरुस्त होने के बाद कक्षाओं में पंखे लगाए जाएंगे। जी.पी.सेंतिया, प्राचार्य