पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नपा देगी नि:शुल्क कोचिंग

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नपा देगी नि:शुल्क कोचिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके कोचिंग संचालकों की मदद से नपाध्यक्ष शोभागोपाल यादव ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की है। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार शाम नपा सभागृह में आयोजित बैठक में उपस्थित कोचिंग संचालकों ने नपाध्यक्ष के इस प्रयास को नि:शुल्क सेवा के माध्यम से सफल बनाने का भरोसा भी दिलाया है।

बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही उन विद्यार्थियों के लिए भी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। बैठक में कोचिंग संचालकों ने सप्ताह में बारी-बारी से 1-1 घंटे सेवा देने पर सहमति जताई। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विषय विशेषज्ञ सप्ताह में 4 दिन सेवाएं देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन के लिए आवश्यकता होने पर नपाध्यक्ष ने शहर से बाहर के शिक्षाविदों की सेवाएं लेने की बात भी कही। इस दौरान राकेश जिंदल, कमल शर्मा, ललित गनेरीवाल, सुनील व्यास, राकेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चौहान, देवप्रताप सूर्यवंशी, सावंतसिंह पंवार, सुरेंद्रसिंह राणावत, गुलशन दुआ, चंद्रकांता डोडिया, विशाल यादव, मयंक शर्मा, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रीति दुबे आदि उपस्थित रहे।

काउंसिलिंगशिविर लगेगा- 12वींके बाद विद्यार्थियों को क्या करना है। उन्हें किस क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। इसके लिए नपा ने 28 सितंबर को नपा कम्युनिटी हॉल में कॅरियर काउंसिलिंग शिविर लगाने की घोषणा भी की है। सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर छात्रों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यहफायदा होगा

जरूरतमंदविद्यार्थियों को जहां सभी विषय के शिक्षक एक ही जगह उपलब्ध होंगे। वहीं शहर के विद्यार्थियों का एक जगह जमावड़ा होने से इन्हें एक-दूसरे से भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही शहर के सभी अग्रणी कोचिंग संचालकों द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने से निश्चित ही परीक्षा परिणाम में बड़ा सुधार आएगा। नपाध्यक्ष ने यह कोशिश विशेष रूप से शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले उन जरूरतमंद बच्चों के लिए की है, जो आर्थिक अभाव के कारण चाहकर भी अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते।

बैठक में उपस्थित कोचिंग संचालक। इनसेटसंबोधितकरतीं नपाध्यक्ष।