- Hindi News
- छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन बिजली विभाग ने हटाई
छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन बिजली विभाग ने हटाई
छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन बिजली विभाग ने हटाई
नागदा | प्रकाशनगर क्षेत्र में छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को बिजली विभाग ने सोमवार को हटाकर अन्यत्र शिफ्ट किया। उक्त लाइन से कई बार हादसे हो चुके थे। सोमवार को हाइटेंशन लाइन शिफ्टिंग के कारण शहर की बिजली करीब 5 घंटे बंद रही। इससे लोग कुछ समय के लिए परेशान होते हुए भी नजर आए। जनता केमिकल के पीछे से प्रकाशनगर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन पुराने समय से गुजर रही थी। हाईटेंशन लाइन के कारण रहवासी जहां अपने मकान का विस्तार नहीं कर पा रहे थे तो कई लोग हादसे का शिकार हो चुके थे। इस कारण छतों पर जाने से भी रहवासी घबराते थे। समस्या को लेकर कई बार रहवासियों ने बिजली विभाग को शिकायत की थी, बावजूद कोई हल नहीं निकला था। सोमवार को बिजली विभाग के एई अभिषेक रंजन ने कर्मचारियों के साथ हाइटेंशन लाइन को शिफ्टिंग कराया। इससे रहवासियों को पुरानी समस्या से राहत मिली है।
बिजलीकटौती से लोग होते रहे परेशान- हाईटेंशनलाइन शिफ्टिंग के दौरान 5 घंटे की बिजली कटौती शहर में की गई। बिना सूचना हुई कटौती से लोग परेशान होते रहे और बिजली कार्यालय पर फोन लगाकर जानकारी लेते रहे। बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, इस पर उपभोक्ताओं को मात्र बिजली आने का इंतजार करना पड़ा।