नागदा में पुणे-इंदौर व स्वराज एक्सप्रेस अब पांच मिनट रुकेगी
नागदा | रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए 14 फरवरी से ट्रेन सं. 12471/12472 बांद्रा टर्मिनल-माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) तथा ट्रेन सं. 22943/22944 पुणे-इंदौर एक्सप्रेस (सप्ताह में पांच दिन) को नागदा स्टेशन पर स्टापेज के समय में बढ़ोतरी की है। रविवार से यह ट्रेन नागदा में 5 मिनट रुकेगी। पहले दो मिनट का ही स्टापेज था।