भाजपा ने मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि
नागदा | पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुुरुवार शाम को भाजपा ने लक्कड़दास मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर, अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, महामंत्री पंकज माखरिया, पार्षद हरीश अग्रवाल, आशीष वोरा, चेतना मिमरोट, सीमा गणेश गुप्ता, सुप्यार देवी, विजय पोरवाल, सुभाष शर्मा, राजेश गगरानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सी.एम. अतुल आदि मौजूद थे। संचालन अशोक मावर ने किया। आभार दौलत प्रजापत ने माना।