पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सातवें वेतन आयोग की नीतियों के विरोध में स्ट्राइक बेलेट

सातवें वेतन आयोग की नीतियों के विरोध में स्ट्राइक बेलेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे कर्मचारियों की चेतावनी, मांगें नहीं मानने पर करेंगे हड़ताल

भास्कर संवाददाता | नागदा

सातवें वेतन आयोग की नीतियों पर रेल कर्मचारियों ने विरोध जताया है। गुरुवार को रेल कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के बैनर तले स्ट्राइक बेलेट किया। जिसमें अधिकांश रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी ओर से न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए करने की मांग की गई थी। लेकिन वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में 18 हजार रुपए देने का प्रस्ताव किया। इसके अलावा मकान भत्ता 10, 20, 30 प्रतिशत से घटाकर 8, 14, 24 प्रतिशत कर दी है। आयोग ने वेतन निर्धारण में भी समानता नहीं बरती है। ऐसे में अगर आयोग कर्मचारियों की मांगो पर अमल नहीं करता है तो वे नीतियों के विरोध में हड़ताल करेंगे।

यह रहे मौजूद- हड़ताल में यूनियन सचिव राजनसिंह, यू.एस. मिश्रा, एन.के. महावर, एस.के. पाठक, सुनी कुमार वर्मा, विनय कुमार शुक्ला, विजयसिंह, जगराम मीणा, अजीम भाई, मुरली, सुंदरलाल, राजू, मुत्थुस्वामी, प्रकाश मीणा, पी.के. झा, इकबाल, महेंद्र कुमार वर्मा, संजय आदि मौजूद थे।

स्ट्राइक बेलेट में शामिल कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...